स्थापना दिवस पर सांसद ने दिल्ली आवास पर फहराया भाजपा का झंडा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर एवं भाजपा के वरीय नेता सुनील कुमार सिंह ने सांसद आवास सिंह कोठी पर पार्टी का झंडा फहराया।

सांसद ने कहा कि स्थापना दिवस पर अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को कोटि-कोटि नमन करता हुं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा हमेशा सेवा भाव से राष्ट्रवाद और राष्ट्र कल्याण की ओर अग्रसर है।

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हुं। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता का समर्पित भाव एवं राष्ट्रवादी सोच और देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं और इसी का देन है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।