औरंगाबाद के सांसद आवास में फहरा तिरंगा, सांसद ने किया झंडोतोलन   

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने आवास सिंह कोठी में ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि हम सभी  देशवासी आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए कई महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमें आत्मनिर्भर शक्तिशाली और स्वावलंबी भारत के सपनों को सच करते हुए अपनी कर्तव्य परायण भावना का परिचय राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर देना चाहिए ताकि हम शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर सके।

इस मौके पर बिहार भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, नप के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, डॉ.विनय सिंह, रामानुज पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, अशोक सिंह, रवि सिंह, आशु अभिनव, राजकुमार सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र शर्मा, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भरत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार देवता, अधिवक्ता प्रदीप सिंह, उषा सिंह, गुड़िया सिंह, जुलेखा खातून, सुमन अग्रवाल, संजीता कुमारी, स्वीटी गुप्ता, प्रदीप सिंह, बिजेन्द्र सिंह उर्फ भोला सिंह, उपेन्द्र सिंह एवं प्रभात सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।