सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर सांसद ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने सुर साम्राज्ञी, स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सांसद ने निधन पर संवेदना जताते और विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुःखद है। उन्होने आजीवन स्वर और सुर की साधना की। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। 78 साल के संगीत कैरियर में उन्होने तीस से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और गैर-फिल्मी 25 हजार गाने गाए। उन्हे कई सारे पुरस्कार पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वे तीन बार नेशनल अवार्ड विनर रही। उनके द्वारा गाया गया गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगो‘ बहुत ही लोकप्रिय है। कहा कि मंगेश्कर परिवार के सदस्यों और विश्वभर में फैले उनके करोड़ो प्रशंसको के लिए मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

सांसद के अलावा भाजपा के वरीय नेता सुनील कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, समाजिक कार्यकर्ता आशु अभिनव, रवि सिंह, विनय सिंह, आलोक सिंह, मनीष पाठक, रामलखन सिंह, अशोक सिंह, अनिल सिंह, भरत सिंह, मुकेश सिंह, अनिता सिंह, रविन्द्र शर्मा, विनय शर्मा, बलराम सिंह, अमरीश सिंह, मितेन्द्र सिंह, आकाश सिंह, नलिनी रंजन, प्रफुल्ल सिंह, विनोद सिंह, भाजपा के जिला संगठन के पदाधिकारी, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, कला प्रेमियों, गायकों एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओ ने भी मंगेश्कर के निधन पर शोक प्रकट किया है।