भाजपा नेता की मौत पर सांसद ने मांग सीएम से इस्तीफा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। राज्य सरकार द्वारा पटना में भाजपा नेताओं के साथ की गयी बर्बरता शर्मनाक है। इस घिनौनी हरकत से जहां एक भाजपा कार्यकर्त्ता की जान गयी है। वहीं कई भाजपा नेता बुरी तरह घायल हुए हैं और कई लोगो आज भी ICU में भर्ती हैं। ये बातें भाजपा(BJP) के औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह (Aurangabad Mp Sushil Kumar Singh) ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होने कहा कि भाजपा बिहार के नौजवानों के साथ खड़ी है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था जो हवा हवाई साबित हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं व युवाओं पर लाठीचार्ज करवा कर राज्य सरकार ने अपनी तानाशाही का परिचय दिया है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जहां भी होंगे उनकी आत्मा को कष्ट पहुंच रही होगी। उनके छात्र आंदोलन से उपजे नेता आज उनके नीतियों सिद्धांतों की धज्जियां उड़ा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या के बाद मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

बिहार में दर्जनों पुल, बांध उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हो चुके हैं। हाल ही में 1700 करोड़ का पुल गिरा है लेकिन इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। मौजूदा सरकार में अपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओ पर जितना बल पटना में प्रयोग किया गया है अगर उसका एक हिस्सा भी अपराधियों पर किया जाता तो राज्य की जनता सुरक्षित होती। भाजपा की सरकार युवाओं के साथ खड़ी है। बिहार में मेघा की कोई कमी नहीं है। यहां के बच्चे यूपीएससी में टॉप करते हैं।

पूरे देश को लोकतंत्र देने वाली बिहार में ही लोकतंत्र की हत्या की गई है। पहले हर जिले में समाहरणालय के पास धरना स्थल होता था जिसे अब शहर के बाहर कर दिया गया है ताकी लोगों की आवाज ना पहुंचे। इस मौके पर विधान पार्षद दिलीप सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।