सांसद ने औरंगाबाद-गया के नागरिकों से की वीरकुंवर सिंह विजयोत्सव में व्यापक भागीदारी की अपील

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र और के निवासियों से 23 अप्रैल को जगदीशपुर के दुलौर में आयोजित 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को विश्व में ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

सांसद ने कहा कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं। कहा कि विजयोत्सव समारोह देश ही नहीं बल्कि विश्व में यादगार बनने जा रहा ह।ै समारोह में शामिल होने वाले दर्शकों का प्रमाण के लिए अटेंडेंस बनेगा। अटेंडेंस गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम बनाएगी। विजयोत्सव समारोह में 75000 राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज को अपने हाथों में लेकर नागरिक लहराएंगे जो विश्व रिकॉर्ड बनेगा। यह भोजपुर के जगदीशपुर और बिहार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव की बात होगी।

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि औरंगाबाद जिले से 1400 छोटी गाड़ी एवं 100 बस 23 अप्रैल को सुबह 6.00 बजे विभिन्न जगह से रवाना होगी। कार्यक्रम में जिले से लगभग 15000 लोग शामिल होंगे। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी जोरों से चल रही है। जिले के सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंच-मोर्चा, प्रकोष्ठ, भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग गांवों में जाकर लोगों को समारोह में चलने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। विजयोत्सव को अभूतपूर्व बनाने में सभी लोग तन मन धन से दिन-रात लगे हुए हैं। यह कार्यक्रम अविस्मरणीय होगा।