औरंगाबाद के अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा को मातृ शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा की माता तथा पूर्व जिला जज स्मृति शेष प्रियव्रत नारायण सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती रेबा सिन्हा का पिछले सप्ताह निधन हो गया।

वे 81 वर्ष की थीं। साठ के दशक में स्नातक तथा शिक्षक प्रशिक्षण में स्नातक करने वाली श्रीमती सिन्हा गणित और अंग्रेजी की बेहद जानकार शिक्षिका थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीनों सुपुत्र आलोक कुमार, आशीष कुमार सिन्हा तथा अमिताभ सिन्हा बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारी हैं जबकि इनकी सुपुत्री रश्मि शिखा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जैसे महत्वपूर्ण पद को सुशोभित कर चुकी हैं। उनकी छोटी सुपुत्री रानी सुमिता राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री हैं।

उनके पति स्मृति शेष प्रियव्रत नारायण सिन्हा 80 के दशक में औरंगाबाद में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे और बाद में वे अन्य जिला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर भी रहे। उनकी एक नतिनी सुश्री प्रणेता ऐश्वर्या उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं। श्रीमती सिन्हा के सुपुत्र अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि उनके तथा उनके भाई-बहनों की शिक्षा एवं मार्गदर्शन में माताश्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।