औरंगाबाद में चार बच्चों की मां ब्वायफ्रेंड संग फरार, पड़ोस के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। चार बच्चों की मां शादीशुदा महिला अपने घर के बगल के लड़के के साथ फरार हो गई है जबकि लड़का अविवाहित है।

घटना मदनपुर प्रखंड के दधपी गांव की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंटू मालाकार (22) काउसके पड़ोस में रहनेवाली महिला(30) से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों पहले छिप-छिप कर मिलते थे। इसके बादयुवक महिला के घर आने जाने लगा। दोनों प्यार में जीने मरने की कसमें खाने लगे।

मामले में शुक्रवार को युवक के पिता ने जब प्राथमिकी दर्ज कराई तो सभी दंग रह गए। युवक के पिता ने बताया कि मेरा पुत्र पिंटू मालाकार 24 मई को लगभग 12:00 बजे दिन के बगल की ही महिला के साथ फरार हो गया है। उसके साथ 4 बच्चे भी है। युवक के पिता ने पुलिस से अपने बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है।