राजद के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता लोजपा रामविलास में शामिल, वरीय नेता प्रमोद सिंह ने दिलाई सदस्यता                 

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर प्रखंड के दधपी गांव के निवासी राजद के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लोजपा(रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल होनेवाले ये सभी लोग पासवान जाति से है। रफीगंज से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पार्टी के वरीय नेता प्रमोद सिंह ने उन्हे पार्टी की सदस्यता प्रदान की। राजद को छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) में शामिल होनेवालों में शीला देवी, लालमुनी देवी, आशा देवी, अनीता देवी, सुमित्रा देवी, सविता देवी, मनोज पासवान, सुरजन पासवान, मीना देवी (वार्ड सदस्य), कृष्णा पासवान, सत्येंद्र पासवान, मुसाफिर पासवान, राजदेव पासवान, योगेंद्र पासवान एवं अन्य शामिल है।

इस मौके पर वरीय नेता प्रमोद सिंह ने कहा कि आपके नेता रामविलास पासवान रहे है। आप किसी के बहकावें में आकर राजद में चले गये थे। आप हमारे थे, है और रहेंगे तथा अब आप अपने पुराने घर में लौट आए है। पुराने घर में आपका दिल से स्वागत है। यहां आपको हर दिन सम्मान मिलेगा। किसी भी वक्त आपकी किसी भी तरह की सेवा के लिए मैं प्रमोद सिंह आपके सेवक के रूप में खड़ा हूं। आपके पार्टी में आने से संगठन मजबूत हुआ है। पार्टी आगे बढ़ेगी तो हम सरकार में आएंगे और सरकार बनने पर सर्व समाज के कल्याण का काम होगा।