छेड़खानी के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह के उपहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में पीड़िता ने केस दर्ज कराई थी।

केस में एक युवक को आरोपी बनाया गया था। उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 46/22 केस दर्ज किया गया था।

आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 28 जून को आरोपी ने औरंगाबाद कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया।