मो. चांद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोनीत

ओबरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के ओबरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू अग्रवाल ने मो. चांद को पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है।

पप्पू अग्रवाल ने मो. चांद को मनोनयन पत्र यहां आए मुंगेर के विधायक प्रणव यादव एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री धीरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में प्रदान किया।

इस मौके पर मंडल महामंत्री राहुल कुमार पांडेय, शिव नारायण प्रसाद एवं अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।