डेहरी(रोहतास)(पुष्पा)। डेहरी के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने शुक्रवार को जमुहार हाई स्कूल का निरीक्षण किया।
वें विद्यालय की समस्याओं से रूबरू हुए। विद्यालय के विकास को लेकर उन्होने सभी शिक्षक से बात की। विद्यालय को कैसे डेवलप किया जाए, इस पर चर्चा की।
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/09/3.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)
अच्छी पढ़ाई सुनिष्चित हो ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके, इस पर भी विचार विमर्श किया। इस दौरान विधायक ने गनुआ गांव में लोगों की समस्याएं भी सुनी।
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/09/4.jpg?resize=1024%2C480&ssl=1)
इस मौके पर शिवपूजन शास्त्री, सत्येंद्र कुशवाहा, भगवान सिंह, धर्मदेव सिंह, डॉ जयनाथ वर्मा, प्रकाश पासवान, सोनू यादव, अजय शर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, पवन सिंह यादव, प्रिंस यादव एवं उज्ज्वल यादव आदि विधायक के साथ मौजूद रहे।