मधुबनी में विधायक ने किया हाट का उद्घाटन

मधुबनी (गोपाल कुमार)। मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के सिकटीयाहि पंचायत में राज्य उच्च पथ संख्या 51 के समीप शुक्रवार को हाट का उद्घाटन हरलाखी के विधायक सुधांशु शेखर ने दीप जलाकर किया। उद्घाटन समारोह में खुटौना, बबुबरही, लौकही तथा लदनिया प्रखंड के किसान शामिल हुए।

कृष्णदेव महतो की अध्यक्षता एवं रामचंद्र के संचालन में आयोजित उद्घाटन समारोह में डॉ. विश्वनाथ कुशवाहा ने हाट की समस्या को उजागर किया। विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि गांव के सीताराम महतो ने चार बीघा जमीन हाट लगाने के लिए दान में दी है।

मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत, लोजपा के प्रमोद प्रियदर्शी, वासुदेव कुशवाहा, राजद नेता मिंटू शहजादा, रजदेव सिंह , जीप सदस्य अरविंद कुमार महतो, भाजपा के विवेकानंद माझी, माधवेंद्र कुमार ठाकुर, सुर्यनारायण सिंह, जगदीश कुमार भारती, सूर्य देव सिंह भी मौजूद थे।