गुमशुदा महिला की हुई पहचान

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज पुलिस ने भावड़ा पुल के पास से शनिवार को गुमशुदा बेजुबान महिला को थाना लाया था। नाम पता पूछा गया तो बताने में असमर्थ थी। खाना पीना भी नही खा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार जांच किया गया।

थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद महिला की पहचान पौथु थाना के पोखर बिगहा गांव निवासी जयप्रकाश यादव की पत्नी के रूप में की गई। महिला के देवर मिथलेश कुमार ने बताया कि वह अपने मायके खैरी गांव में अपनी मां धनवर्ती देवी के घर आई थी।

वहा से लौटने ले क्रम में रास्ते मे गड़बड़ा गई। थाना में आए देवर मिथलेश कुमार को महिला को हवाले कर दिया गया।