श्रीराम मंदिर निर्माण में सभी रामभक्तों की निधि समर्पण सुनिश्चित करने हेतु हुई बैठक संपन्न

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान समिति के तत्वावधान में रामभक्तों की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

https://liveindianews18.in/npgc-agrees-to-the-demands-of-laborers-otherwise-bhola/

बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह ने की। बैठक में विहिप के जिला उपाध्यक्ष जयनंदन पांडेय ने अभियान की रचना तथा उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक रामभक्त परिवार का निधि समर्पण श्रीराम मंदिर अभियान के लिए सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर तक अभियान समिति का गठन करना है। यह कार्य मकर संक्रांति 14 जनवरी तक संपन्न कर लेना है। इसके बाद मकर संक्रांति से लेकर माघ पूर्णिमा तक मंदिर निर्माण अभियान कार्य में रामभक्तों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में विहिप-बजरंग दल के पूर्व प्रदेश प्रमुख जितेंद्र सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के चरणबद्ध अभियान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि सन् 1528 से लेकर 1949 ईस्वी तक जन्मभूमि को प्राप्त करने के लिए 76 युद्ध हुए। 6 दिसंबर 1992 की घटना इस सतत संघर्ष की अंतिम परिणति है। इन सभी संघर्षों में लाखों रामभक्तों ने अपना सर्वस्व समर्पण कर आहुतियां दी है। एक लंबे संघर्ष के बाद 7 जनवरी 1993 को भारत सरकार ने ढांचे वाले स्थान को चारों ओर से घेर कर लगभग 67 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया था और अब सभी अवरोधों को पार करके मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह राम मंदिर विश्व का ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विख्यात होगा और राष्ट्र मंदिर के रूप में स्थापित होकर संपूर्ण विश्व को आलोकित करेगा। खंड समिति के निधि प्रमुख सुनील सिंह के मार्गदर्शन में मदनपुर पंचायत राम मंदिर अभियान की समिति गठित की गई। गठित समिति को एकमत ध्वनि के साथ संपुष्टि की गयी। पंचायत प्रमुख अनिल ठकराल, सह प्रमुख देवनारायण प्रजापति, निधि प्रमुख हिसाब किताब ज्ञानदत्त पांडेय, सह प्रमुख दिलीप कुमार गुप्ता, प्रचार-प्रसार प्रमुख किशुन विश्वकर्मा, सह प्रचार-प्रसार प्रमुख राहुल सोनी, मनीष महाकाल बनाए गए। मदनपुर प्रखंड अभियान समिति की आगामी बैठक 11 जनवरी सोमवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रवि गुप्ता, राजेश कुमार, राहुल कुमार, शम्भु सिन्हा, प्यारे लाल, फेकुनन्दन दास आदि उपस्थित थे।