श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान की बैठक संपन्न

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए गठित अभियान समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अभियान के प्रमुख अनिल ठकराल ने की।

https://liveindianews18.in/abvp-celebrates-swami-vivekanandas-birth-anniversary-as-youth-day/

बैठक में प्रखंड के 13 पंचायत से आए अभियान के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में अभियान के खंड निधि सह हिसाब किताब प्रमुख सुनील कुमार ने मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह के तकनीकी विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अभियान प्रमुख डॉ. संत प्रसाद ने अभियान का उद्देश्य तथा इसकी संरचना से उपस्थिति लोगो को अवगत कराया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष जयनंदन पांडेय ने बैठक में कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण लाखों राम भक्तों की कठोर तपस्या, बलिदान तथा समर्पण का प्रतिफल है। श्रीराम मंदिर विश्व इतिहास के पन्नों पर वर्तमान युग के दिव्य धरोहर के रूप में स्थापित होगा।

विहिप-बजरंग दल के पूर्व प्रदेश प्रमुख जितेंद्र सिंह ने श्रीराम मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण के लिए गठित अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर निर्माण, हजारों रामभक्तों की अभिलाषा, संकल्प और सौगंध की पूर्णाहुति का महा अनुष्ठान है। कहा कि यदि राष्ट्र की धरती छिन जाए तो शौर्य उसे वापस ला सकता है। यदि धन नष्ट हो जाए तो परिश्रम से कमाया जा सकता है परंतु यदि राष्ट्र की चेतना सो जाए, राष्ट्र अपनी पहचान ही खो दें, तो कोई भी शौर्य, श्रम या पराक्रम उसे वापस नहीं ला सकता। इसी कारण भारत के वीर सपूतों ने भीषण विषम परिस्थितियों में भी लाखों अवरोधों के बावजूद राष्ट्र की इस चेतना को जगाए रखा। इसी राष्ट्रीय चेतना और पहचान को बचाए रखने का प्रतीक प्रस्तावित मंदिर है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ ही यह तय है कि जागरूक और स्वाभिमानी हिंदू समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पित है। श्रीराम जन्म स्थान पर मंदिर निर्माण, राष्ट्र भक्तों की आस्था की रक्षा के साथ-साथ भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए आवश्यक है। लाखों रामभक्तों की श्रद्धा और इस स्थान को प्राप्त करने के लिए सतत संघर्ष का ही परिणाम है। श्रीराम जन्मभूमि पर विराट मंदिर निर्माण के महाअनुष्ठान कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर अभियान के खंड प्रमुख सुभाष पांडेय, मदनपुर पंचायत के सह प्रमुख-देव नारायण प्रजापति, निधि प्रमुख ज्ञानदत्त पांडेय, सह प्रमुख-दिलीप कुमार गुप्ता, प्रचार-प्रसार प्रमुख किशन विश्वकर्मा, शिव शंकर बाबा, अनिल कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, विजय कुमार सिन्हा, नीलकमल चैधरी, राणा आशुतोष कुमार सिंह, संजय कुमार, मुरारी प्रसाद, विहिप एकल अभियान के संच अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद उर्फ पप्पु, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे। विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल, दक्षिण बिहार के पूर्व प्रदेश संयोजक वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थित थे।