कुटुम्बा भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

अम्बा (औरंगाबाद)। सरकार के नौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान में पार्टी की योजना सरकार की उपलब्धियों को गिनाने, व्यापक स्तर पर केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों तथा बुद्धिजीवियों से संपर्क करने की है। उक्त बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह ने विमला विवाह मंडप में आयोजित भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक के दौरान कही। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से महासंपर्क अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा संचालन उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सिंह, कुटुंबा विधान सभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन अग्रवाल,जिला मंत्री रेखा पासवान उपस्थित हुए। इस दौरान फुल माला एवं अंगवस्त्र देकर अतिथियों तथा नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विधान सभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित महासंपर्क अभियान की जानकारी दी। महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता सिंह ने प्रबुद्घ सम्मेलन, योग दिवस के कार्यक्रम, सोशल मीडिया तथा महासंपर्क अभियान के दौरान घर-घर संपर्क करने की बात कही। मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए महासंपर्क अभियान सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में कुटुंबा महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सोनी, मंडल महामंत्री अभय कुमार पासवान, मंडल उपाध्यक्ष अरुण सिंह, विकास कुमार सिंह, मृत्युंजय पांडेय, सोनू मालाकार, रागिनी कुमारी, अरुण कुमार वर्मा, अमरेंद्र कुमार सिंह, नवल किशोर पाठक, संजीव कुमार सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, शिवनारायण राम, अभिमन्यु सिंह चंद्रवंशी, नागवंशी देवी, चंदन तिवारी, कुश कुमार सिंह, दीपक तिवारी, श्रीमंत पांडेय, चंदन गिरी, अमन कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास पासवान, बैजनाथ शर्मा, मोहम्मद खुर्शीद, अरविंद सिंह, अतुल कुमार पांडेय, गोविंद चौधरी, करम चंद गुप्ता उर्फ कंचन कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।