सीएसपी लूट कांड में शामिल मास्टरमाइंड गिरफ्तार

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह पुलिस ने पुंदौल गांव से बंदेया थाना कांड संख्या 13/20के अप्राथमिकी अभियुक्त फाग पंचायत के अजान गांव निवासी लाला साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर बक्सर पीएनबी बैंक के सीएसपी शाखा संचालक से रुपये लूटने के मामले में अभियुक्त था। पूछताछ के दौरान उसने पैसे लूटने की बात स्वीकारी है।

लूटकांड का वह मास्टर माइंड है। गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस के डर से अपने गांव में नहीं रहकर अपना नाम बदलकर गोह थाना के पुंदौल गांव में रहता था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। गोह थानाध्यक्ष व बंदेया थाना के एएसआई प्रभु शंकर राम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार जेल भेजा।