गांवों में हो रहा मास्क वितरण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं लोगों को मास्क का उपयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा निर्मित मास्क का वितरण किया जा रहा है।

सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीएम जीविका एवं ग्रामीण आवास सहायकों के माध्यम से सभी पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों के बीच मास्क वितरण किया जा रहा है। यह जानकारी डीपीआरओ कृष्णा कुमार ने दी।