औरंगाबाद के सभी प्रखंडों में चला गहन मास्क जांच अभियान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर गुरुवार को पूरे जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर निकायो के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष के स्तर पर गहन मास्क जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मास्क का इस्तेमाल नही करने वाले सैकड़ों लोगो से हजारों का जुर्माना वसूला गया।

यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने दी।