रालोसपा ने अम्बा में निकाला मशाल जुलूस

अम्बा से मनोज पांडेय

रालोसपा ने अंबा में सभा का आयोजन किया, सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता ने की तथा सभा का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैनेंद्र कुशवाहा ने किया सभा में रिटायर्ड हेड मास्टर दुर्गा प्रसाद को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर सम्मानित किया गया।इसके बाद अंबा बाजार के नबीनगर रोड से निकलते हुए सभी प्रमुख पथों से गुजरते हुए,मशाल जुलूस निकाला तथा शिक्षा का अलख जगाया।रालोसपा नेता निर्भय पासवान ने राज्य सरकार के प्रति विरोध भी जताया ,उन्होंने आह्वान किया कि ईवीएम का बटन दबाने का पहला आधार शिक्षा सुधार हो, उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लंबे समय से शिक्षा में सुधार का आंदोलन चला रहे हैं ।जब वह सत्ता में थे तभी शिक्षा सुधार का आंदोलन चलाते रहे इसके बाद भी सरकार का ध्यान शिक्षा की ओर बिल्कुल नहीं है मौके पर सोनू पासवान मंटू कुमार सतीश वर्मा विमलेश कुमार वैजनाथ मेहता एवं अन्य कई नेता अपने सैकड़ों समर्थको के साथ जुलूस में शामिल रहे