आशिक के चक्कर में पड़ी विवाहिता ने शरीर पर तेल छिड़ककर लगाई आग, हालत गंभीर

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्रेमी के चक्कर में पड़कर एक विवाहिता ने अपने शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला बारूण थाना के एक गांव का है। बताया जाता है कि विवाहिता अपने ससुराल में ही गांव के एक युवक के प्यार के चक्कर में पड़कर धोखा मिलने पर गुरूवार को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। इस दौरान वह बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार विवाहिता की आंखे अपने ही गांव के एक युवक से चार हो गयी थी। विवाहिता पति को छोड़कर उसी के साथ आगे का जीवन गुजारने की कसमें खाने लगी और यह मामला काफी बढ़ गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाहिता का झगड़ा अपने प्रेमी से हो गया। इसके बाद विवाहिता ने मौत को गले लगाने के लिए घर मे रखा किरासन तेल अपने शरीर पर छिड़क कर आग लगा लिया। अब वह जीवन और मौत से जूझ रही है।