दहेजलोभियों ने विवाहिता की हत्या कर शव नहर में फेंका, जांच में जुटी पुलिस 

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दहेजलोभियों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने शव को देव थाना के कनतरी टोले भुईयां बिगहा के पास नहर से बरामद किया है। शव की शिनाख्त अम्बा थाना के बिलाई निवासी गुड्डू यादव की पत्नी कांति देवी के रूप में की गई है। देव थाना के एसआई हृदयानंद राम ने बताया कि शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अम्बा थाना को सौंप दिया गया। वहीं अम्बा पुलिस ने औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायकेवालो ने आऱोप लगाया कि कांति के पति गुड्डू यादव एवं ससुर चंदेश्वर यादव ने दहेज नही मिलने के कारण हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। मामले में मृतका के मायके वालो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।