यूपी के लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में माओवादियों ने किया 17 अक्टूबर को चार राज्यों में बंद का आह्वान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने उतर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में 17 अक्टूबर को देश के चार राज्यों में बंद का आह्वान किया है।

संगठन की बिहार-झारखंड, उतरी छ्तीसगढ़, उतर प्रदेश सीमांत रिजनल कमिटी ने इन राज्यों में बंद का आह्वान करते हुए कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार, दोनो ही झूठी और मक्कार सरकार है। दोनो ही सरकारे जनता के न्यायपूर्ण आंदोलनों पर दमनचक्र चलाने का काम कर रही है।

तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर खीरी कांड के बहाने दमन किया गया है। संगठन इसके विरोध में बंद का आह्वान करता है। बंद से दुध, पानी, मेडिकल एवं अग्निशमन सेवाएं अछूती रहेगी।