तिरंगा फहरा कर हुआ मानवाधिकार परिवार के कार्यालय का उद्घघाटन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद प्रखंड के जम्होर स्थित चंद्रिका स्मृति भवन के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय मानवाधिकार परिवार के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर किया गया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने ध्वजारोहण के बाद भारतीय मानवाधिकार परिवार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उपाध्यक्ष मिन्हाजुल एकराम, प्रदेश महासचिव संजय मिश्रा, सचिव रितेश मिश्रा, रोहतास जिलाध्यक्ष सूरजभान सिंह एवं मगध प्रमंडल अध्यक्ष विनय साहू आदि मौजूद रहे। इस मौके पर एक पत्रिका मानवाधिकार परिवार का भी विमोचन एवं वितरण किया गया। इसके बाद बैठक कर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, जिसकी तिथि तय करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारियों के अलावा जम्होर पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य अनिल अग्रवाल, विनय कुमार सिंह मंटु, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विन्देश्वरी मेहता, औरंगाबाद विधानसभा से जाप उमीदवार रहे संतोष गुप्ता, पत्रकार अतुल कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, छोटे सिंह, वार्ड सदस्य पवन विश्वकर्मा, उप मुखिया पवन सिंह पप्पू, पूर्व उप मुखिया अजीत कुमार सिंह, संजय कुमार गुप्ता, चंद्रावती देवी, सेवानिवृत अभियंता नवल कुमार सिंह, दिलावर सिंह, सुहैल अहमद, सुनील कुमार गुप्ता, घनश्याम स्वर्णकार, गुड्डू सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, पप्पू कुमार सिंह, टुन्नू शौंडिक, सूरज कुमार वर्मा, रमेश मेहता एवं पैक्स अध्यक्ष विनोद मेहता आदि कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।