देवहरा में मनी कार्ल मार्क्स की 205वीं जयंती

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की गोह-हसपुरा अंचल कमिटी के तत्वावधान में में देवहरा में कार्ल मार्क्स की 205वीं जयंती मनाई गयी।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्ल मार्क्स के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।इस दौरान अध्यक्षता कर रहे अंचल मंत्री सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि मार्क्स का जन्म रूढ़िवादी यहूदियों के परिवार में हुआ था और वह अपने मायके और पैतृक पक्ष से रब्बियों के पोते थे। हालाकि उस समय प्रशिया शासन के तहत राजनीतिक वातावरण में यहूदी मुक्ति के बारे में दूसरे विचार आने लगे और कार्ल के जन्म से एक साल पहले मार्क्स के पिता ईसाई धर्म में परिवर्तित हो गए।

कार्ल ने छह साल की उम्र में बपतिस्मा लिया था लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ा हुआ। धर्म ने उसकी विचारधारा को आकार देने में प्रमुख भूमिका नहीं निभाई।इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री जयनारायण सिंह, राज्य परिषद सदस्य रामचंद्र यादव, अंचल मंत्री सुरेश प्रसाद यादव, चंद्रशेखर सिंह राम केवल सिंह, सत्येंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव, श्याम सुंदर सिंह, सुधीर कुमार, नंद गोपाल यादव, राम एकबाल सिंह तथा गोह-हसपुरा अंचल परिषद के सभी सदस्य मौजूद थे।