घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी के आरोप में मनचला गिरफ्तार

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में घर में घुस कर एक किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है।

इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि गांव में किसी के घर में शादी की रस्म हो रहा थी, जिसमें घर के लोग गये हुए थे। घर में किशोरी को अकेली देख इसी गांव का एक युवक जबरन ने घर में घुस कर उसके साथ छेड़खानी की।

थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया छेड़खानी के आरोप में रतनपुरा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया कर भादवि की धारा 576, 511, पोक्सोएवं एससी एसटी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।