लूटपाट व जानलेवा हमला का आरोपी गिरफ्तार

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज पुलिस ने लूटपाट व पुलिस पर जानलेवा हमला का आरोपी फीता बिगहा निवासी मो सोनू को गुप्त सूचना के आधार पर गांव से गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भगत ने बताया कि लूटपाट एवं जानलेवा हमला के मामले में एस आई रविकांत सिंह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमे तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पूर्व में एक आरोपी सिकंदर खान को गिरफ्तार किया गया।

मो सोनू और मो कैसर दोनो फरार चल रहा था । एस आई भगवान सिंह के द्वारा घर से छापामारी कर मो सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मो कैसर अभी भी फरार चल रहा है। जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।