रफीगंज में समारोहपूर्वक मनी महात्मा गणिणाथ गोविंद की जयंती

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के आरबीआर खेल मैदान में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा, रफीगंज द्वारा महात्मा गणिणाथ गोविंद की 29वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू गुप्ता ने की जबकि संचालन गौतम कुमार ने किया। समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, संतोष कुमार, स्वीटी गुप्ता, सुनील वर्मा, मैनेजर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, ओम प्रकाश एवं पप्पू गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान समाज के कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोजपा नेता प्रमोद सिंह  ने कहा एकता, अखंडता को बरकरार रखें, तभी समाज आगे बढेगा। पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा शराबबंदी किया गया है। सभी का सहयोग रहेगा तभी सफल रहेगा।

अध्यक्षता कर रहे पप्पू गुप्ता ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर औरंगाबाद नगर पंरिषद के चेयरमैन उदय प्रसाद गुप्ता, त्रिभुवन प्रसाद, नंद प्रसाद, अयोध्या प्रसाद,  प्रेमचंद प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, रंजीत कुमार, रवि कुमार, आनंद प्रसाद, सुशील कुमार, अजय प्रसाद, अजय गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, कामता प्रसाद, अशोक कुमार, शीला देवी, संतोष गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. तुलसी यादव, संजय अम्बेडकर, विनय प्रसाद, शिक्षक अखिलेश प्रसाद, कमला देवी, विनोद प्रसाद, अशोक गुप्ता, गणेश प्रसाद, राजा बाबू, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।