कार्तिक पूर्णिमा पर अदरी तट पर हुई महाआरती

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। हिन्दू जागरण मंच की औरंगाबाद जिला इकाई द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर शहर में सूर्य मंदिर के पास अदरी नदी के तट पर शुक्रवार की शाम आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल ने कहा कि हिन्दू धर्मानुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, संध्या आरती और दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। संध्या आरती का आयोजन मंच द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर प्रति वर्ष किया जाएगा।

अगले वर्ष और भी भव्य तरीके से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। कहा कि हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। आज के ही दिन भगवान विष्णु ने प्रलय काल में वेदों की रक्षा के लिए तथा श्रृष्टि को बचाने के लिए मत्स्य अवतार धारण किया थे। इस दिन चंद्र जब आकाश में उदित हो रहा हो, उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छह कृतिकाओ का पूजन करने से शिव प्रसन्नता होते है। साथ में पूरे वर्ष के गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है।

आज हिन्दू जागरण मंच जिला इकाई औरंगाबाद की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष में सूर्य मन्दिर स्थल के अदरी नदी घाट पर संध्याआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जी ने कहा कि हिन्दू धर्मानुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, संध्या आरती और दान पुण्य करने का विशेष महत्व दिया जाता है। ये संध्या आरती हिन्दू जागरण मंच की ओर से कार्तिक पूर्णिमा को प्रति वर्ष मनाया जाएगा, जिसकी शुरुवात आज संगठन के सभी सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गया है। अगले वर्ष और भी भव्य तरीके से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा ये संगठन ने निर्णय लिया है।

 अविनाश कुमार ने बताया कि हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है।आज के ही दिन भगवान विष्णु ने प्रलय काल में वेदों की रक्षा के लिए तथा श्रृष्टि को बचाने के लिए मत्स्य अवतार धारण किए थे। इस दिन चंद्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छह कृतिकाओ का पूजन करने से शिव जी की प्रसन्न होते है। साथ ही पूरे वर्ष कार्तिक स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त होता है। इस मौके पर जिला मंत्री राजीव सिंह, अविनाश कुमार, जिला महामंत्री शशि सिंह, जिला विधि प्रमुख अंजनी सिंह, जिला मंत्री राजीव सिंह, कुश सिंह, सुजीत तिवारी, मनीष तिवारी, विकास कुमार अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।