मगध प्रमंडल के आयुक्त ने अम्बा में की समीक्षा बैठक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा आओ ने गुरुवार को कुटुम्बा प्रखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

http://कार से टकराई बाइक, युवक घायल

बैठक में मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी सात निश्चय योजना एवं उससे संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इससे पूर्व आयुक्त द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।

साथ ही स्ट्रॉबेरी की खेती का भी आयुक्त ने जायजा लिया। बैठक में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अकरम अली, जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।