मधुसूदन सिन्हा जीकेसी की प्रांतीय कमिटी में मार्गदर्शन मंडल के सचिव मनोनीत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) ने औरंगाबाद जिला के चित्रगुप्त महापरिवार के एक और वरिष्ठ प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद सिन्हा को प्रान्तीय स्तर पर गठित कमिटी में मनोनयन किया है।

जीकेसी मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष दीपक बलजोरी ने बताया कि कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के निर्देश और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कमल किशोर अनुशंसा पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंक प्रबंधक मधुसूदन प्रसाद सिन्हा को मार्गदर्शन मंडल के प्रान्तीय सचिव के पद पर मनोनयन किया है। इनके मार्गदर्शन में कायस्थों के हित में कार्य कर रही संस्था जीकेसी को और सहयोग प्राप्त होगा।

इनके मनोनयन पर जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर, प्रदेश सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव, मार्गदर्शक मंडल के प्रांतीय सचिव महेन्द्र प्रसाद, महासचिव अजय कुमार वर्मा, श्रीराम अम्बष्ट, सूर्यकांत सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, राजेश सिन्हा, अभय सिन्हा, अनिल कुमार चंचल, मिथिलेश नंदनी शरण, सुनील सिन्हा ने बधाई दी और अपेक्षा की कि इनके संगठन में आने से गतिविधियों में और तेजी आएगी।