औरंगाबाद में 18 अप्रैल तक लू-हीट वेब की संभावना

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद में 18 अप्रैल तक लू-हीट वेब की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र, सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चाौबे ने बताया कि मौसम की मौजूदा स्थिति और संख्यात्मक विश्लेषण के अनुसार शुष्क पश्चिमी हवाओ का प्रवाह अगले 24 घंटे तक जारी रहेगा। इसके परिणाम स्वरूप औरंगाबाद जिले मे लू की स्थिति बनने की प्रबल संभावना है।

आगामी पांच दिन की अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 41 से 43 एवं न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 17 अप्रैल रविवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस एवं सुबह तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 11 से 15 किलोमीटर के गति से हवा चलेगी।

18 अप्रैल तक पछुआ हवा एवं 19 अप्रैल से पूर्वा हवा चलने की संभावना है। नागरिकों से अनुरोध है कि सीधे सूर्य की किरण से बचे। धूप में 12 से 3 बजे के बीच बाहर नही निकले। धूप में सिर को ढक कर ही निकले। अचानक ठंडी जगह से गर्म में एवं गर्म जगह से ठंड वाले जगह पर न जाए। बाहर से आकर सीधे एसी वाले घर मे न जाए। प्रचलित तापमान मे बढ़ोत्तरी को देखते हुए किसान भाइयों को अपने पशुओ को बाहर धूप मे नही चराने एवं स्वच्छ एवं ताजा पानी पिलाने की सलाह दी जाती है।