चुनाव हारा हूं-हिम्मत नहीं, जनता के सुख-दुख में आज भी हूं खड़ा : अशोक सिंह

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगो का समस्या सुन रहे है। समस्याओं के निराकरण का भी प्रयस कर रहे है। इसी कड़ी में उन्होने मठ पड़रिया, पिपरा तथा कांड़ी गांव का भ्रमण किया। लोगो की समस्याएं सुनी।

http://किसानों के भारत बंद के समर्थन में औरंगाबाद में सड़कों पर उतरे महागठबंधन के नेता

मठ पड़रिया गांव में रंजीत चंद्रवंशी, राकेश चंद्रवंशी, नवलकिशोर सिंह, अरुण सिंह, जदयू के पंचायत अध्यक्ष सुरेश राम आदि ने उन्हे बताया कि आपके द्वरा किया गया हर एक विकास कार्य अनुकरणीय है। आपने 10 सालो में क्षेत्र का जो विकास किया है, वह आजादी के बाद से आजतक किसी भी विधायक द्वारा नही किया गया था। कुछ नल जल की समस्या है, उसको हल करवाइए। पूर्व विधायक ने तुरंत प्रशासनिक पदाधिकारियो को फोन कर इसको दुरुस्त करने के लिए बोला।

पूर्व विधायक ने कहा कि चुनाव हारा हूं-हिम्मत नही हारा हूं। जनता के सुख-दुख में आज भी खड़ा हूं। क्षेत्र भ्रमण कर लोगो के सुख दुख में शामिल हूं। उनके साथ जदयू के जिला महासचिव सुरजीत सिंह, जदयू के जिला सचिव उदय सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल चंद्रवंशी, रितेश सिंह एवं अजित सिंह आदि उपस्थित थे।