रफीगंज में लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज शहर के डाकबंगला स्थित एक निजी होटल में लोजपा(रामविलास) का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।

सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश पासवान ने की। इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर पार्टी में कई लोगों को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। सम्मेलन में पार्टी की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।

इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर, पूर्व विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे मनोज सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. रामविलास पासवान, जिला उपाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र पासवान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश पासवान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, सचिव रमेश पासवान, उपाध्यक्ष डॉ. ममता देवी, सरिता देवी, गीता देवी, विभीषण पासवान, कार्तिक पासवान एवं वीरेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।