सांगठनिक मजबूती व एमएलसी चुनाव पर विचार हेतु औरंगाबाद में लोजपा(राष्ट्रीय) की बैठक 9 फरवरी को

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोजपा(राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के निर्देश पर बिहार में संगठन को मजबूत बनाने और विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की रणनीति पर विचार हेतु शहर के आइएमए हाॅल में बुधवार 9 फरवरी को पार्टी की औरंगाबाद जिला कमिटी की बैठक आहुत की गयी है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि बैठक में पार्टी के बिहार प्रभारी पूर्व विधायक अनिल चाौधरी, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह, प्रधान महासचिव केशव सिंह, उपाध्यक्ष महताब आलम, युवा लोजपा(राष्ट्रीय) के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिन्नू,

प्रधान महासचिव घनश्याम दाहा, अली अनवर, जिला प्रभारी अतुल सिंह, तपेश्वर पासवान, अंकित दुबे एवं युवा लोजपा(राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष उमेश पासवान समेत पार्टी के जिला संगठन, प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।