मतदाताओं को जागरूक करने गलियों में निकली जीविका दीदियां

औरंगाबाद। जीविका द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत  देव प्रखंड के हसौली गांव की भास्कर जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के बैनर तले जीविका के जिला परियोजना प्रबन्धक पवन कुमार एवं देव के प्रभारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

मतदाताओं को जागरूक करती जीविका दीदियां
मतदाताओं को जागरूक करती जीविका दीदियां

इस दौरान रैली निकाल कर पूरे हसौली गांव में भ्रमण कर सभी को वोट देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सभी को मतदान हेतु शपथ भी दिलायी गयी। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार ने कहा कि संपूर्ण जिले में जीविका से जुड़ी  महिलाओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। समूह की बैठक से लेकर कैडरों द्वारा चर्चा और रंगोली, प्रभात फेरी, मेहंदी जैसे कार्यक्रम आयोजित कियें जा रहे हैं।

समूह से जुड़ी हुई महिलाएं सरकार के निर्देश के अनुसार मास्क पहन कर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपना मत का प्रयोग करेंगी। इसके लिये हर समूह में चर्चा की जा रही है। इसी कड़ी में देव के विभिन्न गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित रंगोली एवं जागरूकता हेतु बैठक का भी आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर देव के प्रभारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार, आशा कुमारी, नीरज कुमार, प्रवीण कुमार के साथ ही कई महिलाएं उपस्थित थी।