औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के दूसरे चरण के लिए औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड में हो रहे नामांकन के छठे और अंतिम दिन सोमवार को नामांकन फीका रहा।
अंतिम दिन अन्य दिनों की तरह थोक के भाव में नामांकन दाखिल नही हुआ बल्कि थोड़ी संख्या में ही प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/09/IMG20210913121121.jpg?w=1110&ssl=1)
इस कारण नामांकन स्थल नबीनगर प्रखंड कार्यालय के आसपास चहल पहल में कमी नजर आई।
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/09/IMG20210913122212.jpg?w=1110&ssl=1)
अन्य दिनों की तरह सड़क पर जाम का भी नजारा नही दिखा।
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/09/IMG20210913122813.jpg?w=1110&ssl=1)
अंतिम दिन नामांकन करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में सोनौरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी दशरथ पासवान,
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/09/IMG20210913123525.jpg?w=1110&ssl=1)
चंद्रगढ़ पंचायत स़े मुखिया प्रत्याशी निरंजन सिंह,
![](https://i0.wp.com/liveindianews18.in/wp-content/uploads/2021/09/IMG20210913135521.jpg?w=1110&ssl=1)
खजुरी पांडू पंचायत से मुखिया प्रत्याशी प्रियंका देवी, अंकोरहा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मीरा देवी, चंद्रगढ़ पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुंड्डू सिंह, किरण सिंह एवं बरियावां पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद की उम्मीदवार मीरा देवी शामिल है।