जानिए आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स में औरंगाबाद जिले में कौन बने टॉपर

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। औरंगाबाद जिले के छात्र-छात्राओं ने भी इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन किए हैं।

साइंस में राज्य में अव्वल आये दाउदनगर के अर्जुन को मिठाई खिलाते माता-पिता।

आर्ट्स में इन्होंने मारी बाजी

इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में औरंगाबाद जिले में सुमित कुमार ने टॉप किया है। सुमित को 465 अंक प्राप्त हुआ है। सुमित गोह प्रखंड के +2 राजकीयकृत नवजीवन हाई स्कूल कुर्वाहगी से पढ़ाई की है। वहीं दूसरे स्थान पर 459 अंक लेकर रफीगंज के डॉ. वी के एस कॉलेज की शमा परवीन रहीं। तीसरे स्थान पर 455 अंक लेकर दाउदनगर कॉलेज, दाउदनगर की अनुपमा कुमारी रहीं।

ये रहे कॉमर्स के टॉपर

इंटरमीडिएट कॉमर्स में सचिदानंद सिन्हा कॉलेज की सुनिधि कुमारी जिला टॉपर बनीं। सुनिधि को 458 अंक प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर सचिदानंद सिन्हा कॉलेज के हीं आयुष कुमार रहे। आयुष को 457 अंक मिले। तीसरे स्थान पर सिन्हा कॉलेज की हीं प्रतिभा राज नंदिनी रहीं। प्रतिभा को 455 अंक प्राप्त हुए।

साइंस में ये रहे टॉपर

इंटरमीडिएट साइंस में अशोक हाई स्कूल दाउदनगर के अर्जुन कुमार जिला टॉपर बने। अर्जुन को 472 अंक प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर सचिदानंद सिन्हा कॉलेज के लवकेश कुमार रहे। लवकेश को 469 अंक प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर 467 अंक प्राप्त कर सिन्हा कॉलेज के नवनीत कुमार व अशोक हाई स्कूल दाउदनगर की काजल किरण संयुक्त रुप से रहीं।