किसान चौपाल सह कार्यकर्ता संवाद समारोह संपन्न

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा ने रफीगंज के ममका में किसान चौपाल सह कार्यकर्ता संवाद समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुशील कुमार सिंह मौजूद रहे।

https://liveindianews18.in/madhubani-truck-collides-with-bus-two-killed-many-injured-nh-jam/

सांसद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने की जबकि संचालन फेसर मंडल के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह ने किया। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि 2022 तक सभी किसानों की आय दुगनी हो जाएगी। अब किसानों यूरिया खाद आसानी से मिल रहा है। सभी किसानों को किसान सम्मान निधि से 18000 करोड़ रूपए 25 दिसंबर को हर किसान के खाता में दो दो हजार रुपए भेजा जाएगा। जो नया बिल लाया गया है, वह बिल्कुल किसानों के हित में है। विपक्षी दलों द्वारा कुछ किसानों को बरगलाकर धरने पर बैठाया हुआ है। किसानों की भी समस्या सांसद नेेेे सुनी।

कहा कि अभी तक जिन पैक्स अध्यक्षों ने एक क्विंटल भी धान नहीं खरीदा है, उन पर शोकाॅज होगा। इस मौके पर भाजपा के भदवा पंचायत प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, देव के उप प्रमुख मनीष राज पाठक, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमरीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय सिंह, विनोद सिंह, पंचायत समिति सदस्य सिंगेश सिंह, मुन्ना सिंह, दिलीप सिंह, मनोज सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह, भान ुप्रसाद गुप्त, नीरज सिंह, अभिषेक कुमार, अनूप कुमार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।