खुशबू लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच की उपाध्यक्ष मनोनीत    

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच की एक बैठक बुधवार को यहां संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने की।

बैठक में मंच का विस्तार करते हुए रफीगंज निवासी खुशबू देवी को मंच का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। खुशबू को मनोनयन पत्र देते हुए मंच के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह मंच के संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी। वह युवा और उर्जावान नेत्री है। इसी नाते उन्हे संगठन में उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी जा रही है।

कहा कि मार्च में मंच एक बहुत बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बना रही है। इसके लिए इसी महीने बैठक होगी। कहा कि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शीघ्र ही केंद्र में मंत्री बनने जा रहे है। उनके केंद्र में मंत्री बनने से पार्टी और मजबूत होगी। इस दौरान दलित सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पासवान, दिलीप चौधरी, सरोज कुमार एवं कारू गुप्ता आदि मौजूद रहे।