कायस्थों ने की ज्ञान, बुद्धि व लेखनी के देवता भगवान चित्रगुप्त की आराधना

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। ज्ञान, बुद्धि तथा कलम-दवात के देवता श्री श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा – अर्चना आज पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की विधिवत आराधना की गई। पूरे जिले का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में कलमजीवियों ने ज्ञान और लेखनी के देवता की विधिवत पूजा अर्चना की।

इसके अलावा सत्येन्द्र नगर, बराटपुर, शाहपुर, क्लब रोड, सिंचाई कालोनी एवं अन्य स्थानों में चित्रांश परिवार के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना पारंपरिक रीति रिवाज से की गयी। इसके अलावा जिले के बारून, नबीनगर, कुटुम्बा, सदुरी करमा, दरियाबाद, मखरा एवं तेलडीहा आदि गांव से भी कायस्थ परिवारों द्बारा धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाये जाने के समाचार मिले हैं। वहीं इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जिला कायस्थ महासभा) द्बारा करमा रोड चित्रगुप्त सभागार-सह-लोकनारायण जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति की स्थापना कर उनकी विधिपूर्वक पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की गयी।

पूजा अर्चना करते कायस्थ समाज के लोग 

चित्रगुप्त पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कमल किशोर, अजय कुमार श्रीवास्तव, अजय वर्मा, महेंद्र प्रसाद, मिथिलेश नंदनी शरण, दीपक बलजोरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार सिन्हा, मधूसुदन प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद सिन्हा, ब्रजेश श्रीवास्तव, श्रीराम अम्बष्ट, गणेश प्रसाद सिन्हा, मिथिलेश नंदनी शरण, सुनील कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, प्रेम कुमार, बच्चन सिन्हा, सूर्यकांत सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, रवीन्द्र कुमार सिन्हा, डा. उमेश कुमार वर्मा, डा. अनिल कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार शरण, डा. शीला वर्मा, राजू रंजन सिन्हा, संजय सिन्हा, डॉ. वैभव, अमित सिन्हा, प्रशान्त सिन्हा, हैप्पी सिन्हा, अजय कुमार वर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, संजना किशोर, निभा सिन्हा, कामिनी वर्मा, अंजू सिन्हा, बबीता सिन्हा, ज्योति सिन्हा, रूबी सिन्हा, वर्तिका सिन्हा, सारिका सिन्हा, रश्मि सिन्हा आदि की प्रमुखता से सहभागिता रही।

वहीं मदनपुर स्थित कचहरी रोड में चित्रगुप्त भगवान की पूजा समारोह का आयोजन सोमवार को श्रध्दा और भक्तिभाव से कायस्थ समाज एवं अन्य लोगों ने किया गया। विधिवत पूजन, हवन एवं भक्ति भाव से आरती की गयी। इस अवसर पर  अधिवक्ता रवीन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि चित्रगुप्त भगवान मानव का कल्याण करते हैं। मानव द्बारा किए जा रहे क्रियाकलापों तथा कार्यों का लेखा-जोखा वही रखते हैं। राधेश्याम सिन्हा, अवधेश नारायण प्रसाद सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, रोहित कुमार सिन्हा, सुभाष कुमार सिन्हा, राहुल कुमार, चंदन सिन्हा एवं समस्त कायस्थ परिवार एवं ग्रामीण उपस्थित थे। चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में देर शाम महाआरती का आयोजन किया जायेगा जिसमें सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक आनंद शंकर, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह भाजपा के वरीय नेता कृष्ण बल्लभ सिंह बबुआ जी आदि भाग लेंगे।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)