महिला दिवस पर विशिष्ट योगदान के लिए 5 महिलाओं को सम्मानित करेगी कायस्थ महिला समिति

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर 8 मार्च को औरंगाबाद जिला कायस्थ महासभा और जिला कायस्थ महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

महासभा के अध्यक्ष कमल किशोर एवं कायस्थ महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. शीला वर्मा ने बताया कि शहर के करमा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण संस्कृतिक भवन में महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए 5 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं के बीच अंताक्षरी, गीत संगीत, नृत्य रंगोली, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित होंगे और इस दौरान कोविड-19 के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा।