महिला दिवस पर समाज की पांच महिलाओं को कायस्थ महिला समिति ने किया सम्मानित

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार की रात शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 3 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों ने अपने ज्ञानवर्धक मनोरंजक तथा महिला सशक्तिकरण को समर्पित उत्साहवर्धक कार्यक्रम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर शहर की प्रख्यात चिकित्सिका डॉ. शीला वर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने हक अधिकार के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है। आधुनिकता की दौड़ में शामिल महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहती हैं, जिससे कम उम्र में ही महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग तथा समय पर नियमित जीवन शैली को अपनाना अत्यंत जरूरी है क्योंकि महिलाओं के ऊपर परिवार के संचालन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। डॉ. वर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में महिलाओं के लिए नियमित तौर पर योग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और उनके स्वस्थ रहने के लिए विविध प्रकार के गुर सिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कायस्थ महिला समिति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए बालिका शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अहम भूमिका अदा करेगी।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कमल किशोर ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे कदम बढ़ा रही हैं। लड़कियों की शिक्षा तथा उनके कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिनका लाभ संबंधित बालिकाओं को उठाना चाहिए। जानकारी के अभाव में लोग इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं जिसके लिए उनका संगठन जागरूकता तथा जानकारी सुलभ कराने की दिशा में कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान विविध क्षेत्रों तथा सामाजिक कार्यों में भूमिका निभाने के लिए 5 विशिष्ट महिलाओं डॉ. शीला वमा डॉ. नीलम सिन्हा, गुलाबो देवी, मधु सिन्हा तथा किरण सिन्हा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गीत, नृत्य, संगीत, म्यूजिकल कुर्सी, रेस, वजन आकलन प्रतियोगिताओं में विजेता, उपविजेता किरण सिन्हा, रूबी सिन्हा, बबीता सिन्हा, अंजू सिन्हा, यशी किशोर, पलक, शिवानी, सानवी, परी, वैभवी आदि को पुरस्कृत किया गया। करीब 1 घंटे तक चले महिला तथा पुरुष वर्ग के बीच भजन, गजल एवं फिल्मी गीतों पर आधारित अंतााक्षरी मुकाबले ने कार्यक्रम को बेहद खूबसूरत मनोरंजक और खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम कामिनी वर्मा, पुष्पा सिन्हा, संजना किशोर, निभा सिन्हा, रश्मि सिन्हा, बबीता सिन्हा, सलोनी अंबष्ट, मृदुला अम्बष्ट, पल्लवी प्रिया, हैप्पी सिन्हा, रूमी रंजन, रंजीता सिन्हा, सारिका सिन्हा, संगीता कुमारी, आरती माथुर, शर्मिला सिन्हा, नीलम सिन्हा, जुली कुमारी, आरती सिन्हा, विनय सिन्हा, मधुसूदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, अजय कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश नंदनी शरण, श्रीराम अम्बष्ट, सूर्यकांत, राजू सिन्हा, राजेश सिन्हा, दीपक बलजोरी, अभय सिन्हा, बच्चन सिन्हा, सुनील सिन्हा, गणेश कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, मनीष कुमार, सौरभ, अभिषेक माथुर आदि की महत्वपूर्ण सहभागिता से बेहद ढंग से सफल रहा। कार्यक्रम का आयोजन जिला कायस्थ महासभा एवं जिला कायस्थ महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार की रात शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 3 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों ने अपने ज्ञानवर्धक मनोरंजक तथा महिला सशक्तिकरण को समर्पित उत्साहवर्धक कार्यक्रम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शहर की प्रख्यात चिकित्सिका डॉ. शीला वर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने हक अधिकार के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है। आधुनिकता की दौड़ में शामिल महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहती हैं, जिससे कम उम्र में ही महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग तथा समय पर नियमित जीवन शैली को अपनाना अत्यंत जरूरी है क्योंकि महिलाओं के ऊपर परिवार के संचालन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। डॉ. वर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में महिलाओं के लिए नियमित तौर पर योग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और उनके स्वस्थ रहने के लिए विविध प्रकार के गुर सिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कायस्थ महिला समिति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए बालिका शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अहम भूमिका अदा करेगी। इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कमल किशोर ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे कदम बढ़ा रही हैं। लड़कियों की शिक्षा तथा उनके कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिनका लाभ संबंधित बालिकाओं को उठाना चाहिए। जानकारी के अभाव में लोग इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं जिसके लिए उनका संगठन जागरूकता तथा जानकारी सुलभ कराने की दिशा में कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान विविध क्षेत्रों तथा सामाजिक कार्यों में भूमिका निभाने के लिए 5 विशिष्ट महिलाओं डॉ. शीला वमा डॉ. नीलम सिन्हा, गुलाबो देवी, मधु सिन्हा तथा किरण सिन्हा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गीत, नृत्य, संगीत, म्यूजिकल कुर्सी, रेस, वजन आकलन प्रतियोगिताओं में विजेता, उपविजेता किरण सिन्हा, रूबी सिन्हा, बबीता सिन्हा, अंजू सिन्हा, यशी किशोर, पलक, शिवानी, सानवी, परी, वैभवी आदि को पुरस्कृत किया गया। करीब 1 घंटे तक चले महिला तथा पुरुष वर्ग के बीच भजन, गजल एवं फिल्मी गीतों पर आधारित अंतााक्षरी मुकाबले ने कार्यक्रम को बेहद खूबसूरत मनोरंजक और खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम कामिनी वर्मा, पुष्पा सिन्हा, संजना किशोर, निभा सिन्हा, रश्मि सिन्हा, बबीता सिन्हा, सलोनी अंबष्ट, मृदुला अम्बष्ट, पल्लवी प्रिया, हैप्पी सिन्हा, रूमी रंजन, रंजीता सिन्हा, सारिका सिन्हा, संगीता कुमारी, आरती माथुर, शर्मिला सिन्हा, नीलम सिन्हा, जुली कुमारी, आरती सिन्हा, विनय सिन्हा, मधुसूदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, अजय कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश नंदनी शरण, श्रीराम अम्बष्ट, सूर्यकांत, राजू सिन्हा, राजेश सिन्हा, दीपक बलजोरी, अभय सिन्हा, बच्चन सिन्हा, सुनील सिन्हा, गणेश कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, मनीष कुमार, सौरभ, अभिषेक माथुर आदि की महत्वपूर्ण सहभागिता से बेहद ढंग से सफल रहा। कार्यक्रम का आयोजन जिला कायस्थ महासभा एवं जिला कायस्थ महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।