समाज से जुड़े लोगों के निधन पर कायस्थ महासभा ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिला कायस्थ महासभा ने बयान जारी कर समाज से जुड़े चार लोगों के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उल्लेखनीय है कि शहर के कर्मा रोड स्थित जिला कायस्थ महासभा के सक्रिय सदस्य प्रशांत सिन्हा की माता शकुन्तला देवी, ब्लॉक कॉलोनी के निकट टैक्स एडवाइजर एडवोकेट नीरज कुमार वर्मा की माता मनोरमा देवी, मदनपुर प्रखण्ड के नरकप्पी निवासी स्व. शिवनंदन प्रसाद सिन्हा के पुत्र सच्चिदानंद सिन्हा उर्फ भोला जी का कोविड के कारण चित्रगुप्त नगर स्थित आवास पर, साथ ही रफीगंज प्रखण्ड के देवकली निवासी हरेन्द्र सिन्हा की पत्नी सरोज देवी का हृदय गति रुक जाने की वजह सेे निधन हो गया था। सभी मृत आत्मा की शान्ति हेतु जिला कायस्थ महासभा औरंगाबाद की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोकाकुल परिवार को सहनशीलता के लिए सामूहिक रूप से ईश्वर से प्रार्थना की गई।

महासभा के अध्यक्ष कमल किशोर ने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह समाचार पाकर मैं मर्माहत हूं जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। एक साथ चार लोगों की मृत्यु कायस्थ समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुखरू की घड़ी में मृतकों के परिवार और उनके करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में महासचिव अजय कुमार वर्मा, महेंद्र प्रसाद मिथिलेश नंदनी शरण मधुसूदन प्रसाद अजय कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट उदय कुमार सिन्हा, श्रीराम अम्बष्ट, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत, सुनील सिन्हा, राजेश सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, दीपक बलजोरी आदि शामिल हैं। कायस्थ महासभा ने औरंगाबाद जिला निवासी और डीएवी पब्लिक स्कूल बिहार जोन के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर यू एस प्रसाद के असामयिक निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे शिक्षा क्षेत्र के अलावा चित्रगुप्त महा परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है।