शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर के तेतरिया में गुरुवार को श्री श्री 108 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर हजारों नर नारी भक्तों ने कलश लेकर पवित्र जल के भक्ति भावपूर्ण मंत्रोंच्चारण कर मदाड़ नदी से पवित्र जल कलश में लेकर यात्रा घोडे, हाथी और गाजे बाजे के साथ किए। जल यात्रा के नेतृत्व बाराणसी के मुख्य आचार्य शिव कुमार पंडित, राजेश पाण्डेय कर रहे थे।

यज्ञ के यजमान जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह,पंचम सिंह, अभय सिंह, सहित अन्य लोग थे। भक्ति पूर्ण मंत्रोच्चारण और नारों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमयी वातावरण बन गया और मंत्रोच्चारण की गुंजयमान रहा। रुद्र महा यज्ञ के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यजमान लव कुमार सिंह बताया कि गुरुवार को मंडप प्रवेश प्रांजल यात्रा, पंचांग पूजन, अग्नि स्थापना,जलाधिवास,सायं महाआरती आयोजन तथा शुक्रवार को मंडप वेदी पूजन, पुष्पाधिवास, फलोधिवास,आहूति शनिवार को मंडप पूजन, वेदी पूजन, अन्नाधिवास, आहूति और सायं महा आरती, रविवार को मंडप पूजन, वेदी पूजन, नगर भ्रमण और महा आरती कार्यक्रम होगा।

इसके बाद सोमवार को मंडप पूजन, वेदी पूजन, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा,रुद्राभिषेक,पूर्णाहूति और महा आरती,भंडारा के साथ संपन्न होगा। मुख्य आचार्य शिव कुमार पाण्डेय ने बताया कि यज्ञ से एक ओर मानव के साथ संपूर्ण जीव प्राणियों का कल्याण होता है वहीं धार्मिक आस्था और विश्वास की भावना प्रगाढ़ होता है। वातावरण शुद्ध होता है। सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। वहीं लोगों में आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारा की भाव उत्पन्न होता है।