अफगानिस्तान जंग के दौरान न्यूज कवर कर रहे दानिश सिद्दीकी की माैत पर पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त किया

मधुबनी (गोपाल कुमार)। गुरुवार को पत्रकारिकता जगत से एक ऐसा खबर आई थी। जिनसे सबकी आंखें नम कर दी। पत्रकारिकता के क्षेत्र में कितना जोखिम है। इस बात को भी जग जाहिर कर दिया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स में कार्यरत और पुलित्जर पुरस्कार से विजेता भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की गुरुवार रात अफगानिस्तान में रिपोर्टिंग के दौरान मौत हो गई।

दानिश उस समय अफगानिस्तान के स्पेशल फोर्स के साथ सवार था। वो तालिबान के खिलाफ अभियानों पर न्यूज कवर कर रहे थे और इसी बीच दानिश गोलियों का शिकार हो गए। दानिश सिद्दीकी न्यूज कवरेज के लिए पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान में थे। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से दानिश ने पढ़ाई की थी।दानिश सिद्दीकी को कैमरे में इतना प्यार था। फोटो क्लिक करते करते पत्रकारिकता की सबसे जाबाज़ तस्वीर बन बन गए। हमले ने दानिश को लोगो से जुदा भले ही कर दिया। लेकिन दानिश की क्लिक हुई तस्वीर लोगो को हमेशा याद दिलाती रहेगी।

उनकी निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिकता जगत में गहरा दुःख व्याप्त हैं। खुटौना प्रखंड के वरिष्ट पत्रकार मोती लाल मुखिया, रत्न कुमार मुखिया, रमेश कुमार, बिंदेश्वर चौधरी, मो० नैयर आजम, मो० इजहार , मनोज कुमार, रमेश कुमार सिंह, पंकज हरि जिला व प्रखंड सहित कई पत्रकारों संगठनों ने उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।