कुटुम्बा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया पदभार ग्रहण

अम्बा(औरंगाबाद)। नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मियों ने फूलमाला एवं अंगवस्त्र वस्त्र देकर बीडीओ को सम्मानित किया।

सम्मान के लिए बीडीओ ने सभी का आभार जताया और कहा कि प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे। जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों के सहयोग के बिना विकास कार्य कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों के अपेक्षित सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कार्यालय कर्मियों को पारदर्शी तरीके से काम करने तथा लोगों को सहयोग करने की बात कही।

बधाई देने पहुंचे कांग्रेस प्रखंड प्रवक्ता रामाकांत पांडेय ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में मनोज कुमार कुटुंबा प्रखंड को दूसरी बार सेवा दे रहे हैं। इनका पूर्व का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। वहीं इन्होंने अपनी व्यवहार कुशलता के कारण आम लोगों के दिल में जगह बनाई है। यही कारण है कि दूसरी बार पदभार ग्रहण करते ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बधाई देने वालों में कांग्रेस एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय राम, कांग्रेस प्रखंड प्रवक्ता रामाकांत पांडेय, अजय तिवारी, पवन कुमार सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश पासवान, प्रसिद्ध मेहता, पैक्स अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह, मुखिया रविंद्र यादव, मुखिया श्याम बिहारी राय, मुखिया गुलाम सरवर, मुखिया पुटू यादव,अमित मालाकार एवं कई आवास सहायक शामिल थे।