13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ मुहिम में हो शामिल : सांसद

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने सभी लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा‘ मुहिम को मजबूत करने की अपील की है।

सांसद ने कहा कि 22 जुलाई 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। आइए उन सभी लोगों को याद करें जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आज हम उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वप्न देखा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा‘ मुहिम अभियान का शुरुआत किया गया हैं।

आज से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे का इस्तेमाल ‘प्रोफाइल‘ तस्वीर के तौर पर पोस्ट करने के लिए हर किसी को प्रेरित करना है। इस वर्ष आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर इस अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान के तहत देश भर में लगभग 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराए जाएंगे। उन्होने सभी लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा आंदोलन में शामिल होने और भारतीय तिरंगा फहराने का आग्रह किया।