अफाक व रवींद्र को विप उम्मीदवार बनाये जाने का जदयू ने किया स्वागत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। वर्ष 2022 के बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जदयू द्वारा पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित नेता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खां एवं राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने पर पार्टी की औरंगाबाद जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, प्रदेश सचिव डाॅ. निशा सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह, वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अहमद जुगनू, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मंजरी सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह चंन्द्रवंशी एवं जिला महासचिव अधिवक्ता ईरशाद अहमद ने अफाक अहमद खां एवं रवीन्द्र प्रसाद सिंह को विधान परिषद के लिए उम्मीदवार बनाये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जदयू के वरीय नेता तेजेन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का दोनों नेताओं को विधान परिषद के चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाना संगठन के हित में है। जदयू के दोनों प्रत्याशी वर्षों से संगठन के कार्यों को निष्ठापूर्वक करते रहें हैं। दोनों को उम्मीदवार बनाये जाने से यह स्पष्ट हो गया है कि संगठन के कामों में स्वच्छ रूप से लगे रहने का ही परिणाम है कि पार्टी ने उन्हे विधान परिषद के लिए पुरस्कृत किया है।