जदयू ने दिया भाजपा के खिलाफ आरक्षण विरोधी पोल खोल महाधरना

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू की औरंगाबाद जिला कमिटी ने गुरुवार को यहां भाजपा के खिलाफ आरक्षण विरोधी पोल खोल एक दिवसीय महाधरना दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने की। महाधरना में बतौर मुख्य अतिथि काराकाट के सांसद महाबली सिंह, जिला संगठन प्रभारी नंदकिशोर कुशवाहा, जिला सह संगठन प्रभारी शौकत अली, जदयू के वरीय नेता व ओबरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, पार्टी के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बृजनंदन सैनी, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, प्रदेश सचिव अशोक कुमार मेहता, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार, जिला प्रवक्ता तेजेंद्र कुमार सिंह, ऊंकार नाथ सिंह एवं सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी शामिल रहे। महाधरना को संबोधित करते हुए काराकाट के सांसद महाबली सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा जो 37 प्रतिशत आरक्षण त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में दिया था, उसे उच्च न्यायालय ने खत्म कर दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत सोच विचार कर अतिपिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण स्थानीय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खासकर राजनीतिक रूप से पिछड़े हुए थें, के लिए किया था। इसका सभी अतिपिछड़ा वर्गों को लाभ मिला था परंतु एकाएक कहीं न कहीं भाजपा ने एक बड़ी साजिश रचकर निकाय चुनाव को कोर्ट के माध्यम से रोकवाने का काम किया है। इनकी साजिश के कारण अतिपिछड़ा के सभी वर्गों के लोगों को नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा। महाधरना को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी नंदकिशोर कुशवाहा ने कहा कि अतिपिछड़ा वर्गों के आरक्षण के मामले में भाजपा का जो चाल चरित्र है, वह अब उजागर हो गया है। कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का महागठबंधन के साथ जाने को अब भाजपा कहीं से भी पचा नहीं पा रही है। कहा कि आनेवाले समय में भाजपा को पता है कि पूरे देश में उनका नंबर क्या रहेगा। उन्होंने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है परंतु कभी पराजित नही किया जा सकता है। इसलिए अतिपिछड़ा वर्गों को हताश होने की आवश्यकता नहीं है। निश्चित ही इस मामले में जीत मिलेगी।

जदयू के वरीय नेता एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि एकाएक आरक्षण को अधर में लाकर रोक दिया जाना भाजपाईयों की गहरी साजिश है, जो अवश्य बेनकाब होगा। कहा कि भाजपा को भी इस साजिश का नतीजा जरूर भुगतना पड़ेगा। कहा कि आखिर अन्य राज्यों में यह आरक्षण का प्रावधान लागू है परंतु भाजपा अतिपिछड़ा वर्गों को पचा नहीं पा रही है। जिले के संगठन सह प्रभारी शौकत अली ने कहा कि नगर निकाय के चुनावों में भाजपा षड्यंत्र कर पर्दे के पीछे से गंदा खेल खेल रही है जिसे किसी भी कीमत में जदयू होने नहीं देगा। कार्यक्रम का संचालन औरंगाबाद सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह ने किया। महाधरना को प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीताराम दुखारी, प्रदेश सचिव अशोक कुमार मेहता, कुटुम्बा प्रमुख धर्मेंद्र चंनद्रवंशी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद जूगनू, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, बैजनाथ मेहता, चंद्रभूषण वर्मा, धनंजय शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, मुनेश कुमार सिंह उर्फ मनु सिंह, विजय पासवान, सूर्यवंश सिंह, महावीर मेहता, जैनेंद्र कुशवाहा, रंजित सिंह चंद्रवंशी, अनिल कुमार यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, उपेन्द्र यादव, वशिष्ठ शर्मा, अरूण प्रसाद, दीपक पटेल, विनोद कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, उदय पटेल, सुनिल कुमार वर्मा, शमशेर कुमार सिंह, ब्रजेश सिंह, मुकेश पटेल, नागेंद्र सिंह, बृज कुमार वर्मा, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चंद्रवंशी, पप्पू ज्वाला सिंह, जहिर अहसन आजाद, अतहर हुसैन उर्फ मंटू, जितेंद्र नारायण शर्मा, सोने लाल रमन, अमोद कुमार चंद्रवंशी, गोपाल पटेल, उमेश सिंह, धनंजय शर्मा, गायत्री देवी, ललिता देवी, ममता देवी, सुमित्रा देवी, शांति देवी, विजयंति कुमारी, वीणा सिंह, कांति देवी, सुमन सिंह, सुनैना देवी, अजय कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, अधिवक्ता ईरशाद आलम, महेश शर्मा, गुंजा कुमारी, रामदुलारी देवी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।